फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   213 weapons and about five thousand cartridges were delivered to Thakur Armory

Amroha News: 213 शस्त्र और करीब पांच हजार कारतूस को ठाकुर आर्मरी में पहुंचाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
213 weapons and about five thousand cartridges were delivered to Thakur Armory
हसनपुर(अमरोहा)। अवैध कारतूस प्रकरण में निरस्त हो चुकी शस्त्र की दुकान में जमा शस्त्रों को डीएम के आदेश पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुकान खुलवा कर दूसरी दूसरी शस्त्र दुकान में नियमानुसार शिफ्ट कराया गया है। मंगलवार की देररात तक असलहा शिफ्टिंग की गई।
विज्ञापन

22 अप्रैल 2022 को फिरोजाबाद जिले में टूंडला की राजकीय रेलवे पुलिस ने टूंडला जंक्शन से फिरोजाबाद के कारतूस तस्कर सगे भाई सादाब व फैजान को गिरफ्तार कर किया था। पुलिस ने उनके पास से 315 व 32 बोर के करीब 700 कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपियों ने हसनपुर निवासी प्रतीक सक्सेना से कारतूस खरीदने की बात की थी। प्रतीक सक्सेना के पिता सुशील चंद्र सक्सेना की हसनपुर में हरदयाल एंड संस आर्मरी की दुकान है। कारतूस प्रकरण में प्रतीक का नाम सामने आने के बाद स्थानीय कोतवाली में भी उसके साथ ही पिता सुशील सक्सेना के खिलाफ 12 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। डीएम बीके त्रिपाठी के आदेश पर दुकान को सील कर दिया था तथा समस्त रिकार्ड भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद दोनों पिता पुत्रों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई और प्रतीक की जमीन व पिता के घर की कुर्की भी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने दुकान का लाइसेंस भी निरस्त दिया था। मंगलवार को डीएम के आदेश के बाद एसडीएम विजय शंकर, सीओ अभिषेक कुमार यादव ने दुकान की सील तोड़ी थी। देर रात तक असलहा शिफ्टिंग का कार्य पूरा कराया गया। असलहा को नगर की ठाकुर आर्मरी पर शिफ्ट कराया गया है। सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि निरस्त दुकान से 213 शस्त्र और करीब पांच हजार कारतूसों को ठाकुर आर्मरी में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed