फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2109 children are unhealthy

सेहतमंद बनाने की कोशिश नाकाम, 2109 बच्चें अति कुपोषित श्रेणी में0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
2109 children are  unhealthy
अमरोहा। जिले में बच्चों को सेहतमंद बनाने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। कुपोषित बच्चों की संख्या में गिरावट नहीं आ रही है। इसके चलते जिम्मेदारों की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। जिले में 2,109 बच्चे अति कुपोषित यानी लाल श्रेणी में हैं जबकि 9,557 बच्चें पीले श्रेणी में है। यानी इन लोगों का वजन कम है।
विज्ञापन

जिले में 1,430 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। बाल विकास और पुष्टाहार विभाग की ओर से शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों की देखरेख की जाती है। इन बच्चों को प्रति महीने सूखा राशन दिया जा रहा है। ताकि यह बच्चें सुपोषित रहें। जिले में कुल 1,89,641 बच्चें पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से बच्चों का शहर और गांव में चिह्नांकन किया गया जिसमें उनके उम्र के अनुसार वजन और लंबाई का मापन किया गया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की गई। इसमें केवल 1,49,441 बच्चे सामान्य मिले। पीले श्रेणी में कुल 9,557 बच्चे मिले इनका वजन कम है। इसके अलावा 2,109 बच्चे लाल श्रेणी में है। हालांकि प्रति महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक डोर टू डोर भ्रमण भी कर रही हैं। बावजूद इसके प्रगति में सुधार नहीं आ रहा है। सर्वाधिक अतिकुपोषित बच्चे जोया ब्लॉक में 428 हैं। वहीं शहर में 120 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं जिसमें 216 बच्चे अतिकुपोषित शामिल हैं। ऐसे में शहर के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में औसतन दो बच्चे अति कुपोषित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed