फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20630 antyodaya ration card to be investigated

अंत्योदय के 20,630 राशन कार्ड, ईओ-बीडीओ करेंगे पड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
20630 antyodaya ration card to be investigated
अमरोहा। जिले के 20,630 अंत्योदय राशन कार्डों की जांच कराई जाएगी। डीएम ने अधिशासी अधिकारी और बीडीओ से सत्यापन रिपोर्ट तलब किया है। एक से चार यूनिट वाले कार्ड पर विशेष तौर पर जांच करनी है। चर्चा है कि पूर्ति विभाग और कोटेदारों की साठगांठ से राशन कार्ड जारी हुए हैं। कई कोटेदारों ने अपनेे परिवार के सदस्यों तक का राशन कार्ड जारी कराए हैं। जबकि शहर और देहात में कई पात्र परिवारों के पास पात्र गृहस्थी के कार्ड तक नहीं है।
विज्ञापन

जिले में कुल 20630 अंत्योदय कार्ड धारक हैं इसमें 72363 सदस्य शामिल हैं। औसतन एक कार्ड में तीन से चार लोग सदस्य हैं। इसमें आठ नगरीय निकायों में 4617 कार्ड और 17997 सदस्य हैं। देहात क्षेत्रों में 16013 कार्ड और 54366 यूनिट हैं। अंत्योदय कार्ड धारक को 35 किलो अनाज मिलता है। अमर उजाला ने अंत्योदय कार्ड को जारी किए जाने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। डीएम उमेश मिश्र ने अपात्रों को अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने राशन कार्डों की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी और बीडीओ को निर्देश दिया है। कार्ड धारक के मृत्यु होने के बाद भी अंत्योदय कार्ड जारी होने की आशंका है। इसके अलावा एक परिवार के मात्र एक सदस्य के नाम अंत्योदय कार्ड जारी किया गया है। जबकि पात्र गृहस्थी में दूसरे लोग यूनिट के तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed