{"_id":"5c268376bdec2256bf2a4df7","slug":"201546027894-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकृष्ण को न्याय की मांग को आज महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकृष्ण को न्याय की मांग को आज महापंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालकृष्ण को न्याय की मांग को आज महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर। मंडी धनौरा थाना में पुलिस प्रताड़ना से हुई बालकृष्ण की मौत के बाद उसे न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को गांव बसी मुस्तकम में दलित महापंचायत की ओर से पंचायत करने का एलान किया गया है। महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.टीपी सिंह ने बताय कि मृतक बालकृष्ण के गांव में अंबेडकर चौक पर 29 दिसंबर को महापंचायत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बालकृष्ण के साथ हुए अन्याय को यूं ही सहन नहीं किया जाएगा। उसे न्याय दिलाने के लिए दलित महापंचायत आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अन्याय का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं दलित लड़की को जिंदा जलाकर मार दिया जाता है तो कहीं पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर दलित युवक की हत्या कर दी जाती है। इसके किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे महापंचायत की जाएगी। उधर क्षेत्र के गांव ईशापुर शर्की की पूर्व प्रधान रजनी ने बताया कि शनिवार को ही दोपहर दो बजे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोर्डिनेटर व दलित मुस्लिम काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रेमी दलित युवक बालकृष्ण उर्फ बाली के गांव पहुंच उनके परिजनों से वार्ता करेंगे।