फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बुखार से कक्षा चार की छात्रा की मौत

बुखार से कक्षा चार की छात्रा की मौत

Sat, 29 Sep 2018 01:26 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
बुखार से कक्षा चार की छात्रा की मौत
गजरौला (अमरोहा)। गांव टीकोवाली में गुरुवार को दो लोगों की बुखार से मौत होने का दावा उनके परिजनों ने किया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यक्ति के मौत का कारण टीबी होना बताया था। लेकिन इन मौतों से महकमा परेशान था। शुक्रवार को खादर क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम गई। ढाकोवाली में भी स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस बीच यहां एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक कक्षा चार की छात्रा है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक नीलम कुछ दिनों से बुखार में तप रही थी। गांव में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण यहां वायरल ने तेजी से पैर पसारे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे दो दिन पूर्व उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य कैंप के नाम पर टीम खानापूर्ति करके चली गई। नीलम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

---------------------------
बच्ची की मौत बुखार से हुई है। इसका इलाज गजरौला के एक निजी डाक्टर के यहां चल रहा था। टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। गांव में टीम भेजकर फागिंग कराई गई है। स्लाइड भी बनवाई गई है। - डा. रमेश चंद्र शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
जिन बाढ़ प्रभावी गांवों में मौत हुई हैं उनमें स्वास्थ्य विभाग की टीम को गंभीरता से जांच करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए जा रहे हैं। मौत का कारण मुझे स्पष्ट नहीं है। सीएमओ से इसकी जानकारी ली जाएगी। जो भी सहायता पीड़ित परिवारों की हो सकेगी। हम करेंगे।
- राजीव तरारा, विधायक मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed