{"_id":"5b4513ac4f1c1bc6248b5a9d","slug":"201531253676-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा में जलस्तर का उफान थमा, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा में जलस्तर का उफान थमा, राहत
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जुलाई महीने दूसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन, मानसून अपने अंदाज में नहीं आया है। पहाड़ भी नहीं बरस रहे हैं। जिसके चलते गंगा में उफान थम गया है। दो दिनों से तिगरी गंगा का जलस्तर 198.30 मीटर पर अटका हुआ है। उफान थमता देख खादर में बसे ग्रामीण भी राहत की सांस ले रहे हैं।
मंगलवार को हरिद्वार बैराज से गंगा में 19600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं बिजनौर बैराज से 11500 पानी डिस्चार्ज हुआ। सोमवार को हरिद्वार बैराज से गंगा में 17042 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बिजनौर बैराज से सोमवार को केवल 10726 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। मंगलवार को बिजनौर से थोड़ी बढ़ोतरी की गई। जिसके चलते बुधवार यानि आज तिगरी गंगा में थोड़ा उफान आने की उम्मीद है। रविवार को 198.40 पर अटका हुआ था। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह के शुरुआती दिनों में जलस्तर में काफी उछाल आया था। जलस्तर 199.10 मीटर तक जा पहुंचा था। 202 मीटर पहुंचने पर गंगा खतरे के निशान को छू जाती है। फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से साढ़े तीन मीटर दूर है। उधर पहाड़ पर भी बारिश नहीं हो रही है। जिसके चलते जलस्तर पिछले दो दिनों से कम हो रहा है। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर सिंह ने बताया कि अभी जलस्तर में कमी आ रही है।