{"_id":"66c12180573933b591038314","slug":"20-policemen-including-the-outpost-in-charge-were-sent-to-the-line-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124014-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंबूगढ़ और पपसरा चौकी इंचार्ज समेत 20 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंबूगढ़ और पपसरा चौकी इंचार्ज समेत 20 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बंबूगढ़, पपसरा और टी पॉइंट गंगानगर चौकी प्रभारी समेत 20 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। ये सभी पुलिसकर्मी अलग-अलग थाने में तैनात थे। किसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, तो कोई अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।
एसपी ने बताया कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की बंबूगढ़ चौकी इंचार्ज अतवीर सिंह, रहरा थानाक्षेत्र की टी-पॉइंट गंगानगर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार और रजबपुर थानाक्षेत्र के पपसरा चौकी प्रभारी राजेंद्र तोमर को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा हसनपुर थाने में तैनात दरोगा माईन को नौगांवा सादात थाना भेजा गया है। जबकि रहरा थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद तारीक को डिडौली कोतवाली भेजा है। इसके अलावा हसनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही मोहित पांडेय, दीपक, दीपक पंवार टिंकू और रजबपुर थाने में तैनात रवि कुमार को लाइन हाजिर किया है।
इसके अलावा हसनपुर कोतवाली में तैनात अरुण कुमार, गौरव कुमार, अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात अमित कुमार, रामभरोसे, गजरौला थाने में तैनात हंसराज, गुरजीत, सुनील कुमार, अमरोहा देहात थाने से शकील अहमद, मंडी धनौरा थाने से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, डिडौली कोतवाली में तैनात अंकित मलिक, आकाश राणा को भी लाइन हाजिर किया गया है। एसपी के मुताबिक अधिकांश पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। कई पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए हैं। इनमें कई सिपाही ऐसे हैं जिनकी थानों में रीपोस्टिंग चल रही थी।