{"_id":"6293d44cf7f9515dcf114411","slug":"20-police-workers-awareded-jpnagar-news-mbd4297222193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार से लूट का पर्दाफाश करने वाले 20 पुलिस कर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनार से लूट का पर्दाफाश करने वाले 20 पुलिस कर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सुनार से लूट का पर्दाफाश करने वाले बीस पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। एसपी और एसपी ने प्रशस्ति पत्र सौंपे। एसपी के निर्देशन तरह दिन के भीतर पुलिस कर्मियों ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। वहीं 11 दिन के भीतर पांच साल की मासूम से छेड़खानी के आरोपी को सजा दिलाने वाले विवेचक और कोर्ट पैरोकार को भी सम्मानित किया गया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 11 मई की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा में सुनार विट्ठल राव को बंधक बनाकर सोने चांदी के जेवरात लूट लिए थे। घटना के खुलासे के लिए नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। टीम का नेतृत्व सीओ सिटी विजय कुमार राणा कर रहे थे। टीमों ने केवल तेरह दिन के भीतर घटना का पर्दाफाश किया। जिसमें लूट कांड के मास्टमाइंड पत्रकार समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि एक और बदमाश को भी जेल भेजा गया है, जो मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी सचिन के साथ था। टीमों में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पांच साल की मासूम से छेड़खानी के आरोपी को ग्यारह दिन के भीतर सजा दिलाने में सराहनीय योगदान करने वाले विवेचक व सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह और कोर्ट पैरोकार राजवीर सिंह को भी सम्मानित किया गया है।