{"_id":"67c218a53fd79be00a02d464","slug":"20-people-lost-their-lives-in-bull-attacks-in-22-months-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135194-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 22 महीने में सांड़ों के हमले में 20 लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 22 महीने में सांड़ों के हमले में 20 लोगों की जान गई
Sat, 01 Mar 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में सांड़ के हमले से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते 22 महीने में सांड़ और छुट्टा पशुओं ने 20 लोगों की जान ले ली है। शुक्रवार की रात गजरौला क्षेत्र में सांड़ ने हमला कर किसान को मार डाला। आलम यह है कि जिले के जिम्मेदार खामोश होकर बैठे हैं। इनके पास छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का कोई ठोस उपाय नहीं है। एक ओर जहां छुट्टा पशु खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रखवाली करने वाले किसानों पर हमला भी कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक छुट्टा पशुओं का आतंक है। हाईवे समेत जिले की सड़कों पर छुट्टा पशु झुंड बनाकर घूमते हैं। हमला करने के से भी चूकते हैं। शहर से लेकर गांवों तक चहुंओर दहशत का माहौल है।
इन लोगों की गई जान
- 12 मार्च 2023- सांड़ के हमले से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
- 19 मार्च 2023- रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेंद्र की मौत हो गई थी।
-19 मार्च 2023- सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमलाकर मौत के घाट उतार दिया था।
-22 मार्च 2023- ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचलकर मार डाला था।
- 24 मार्च 2023- आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमलाकर मार डाला था।
- 7 अप्रैल 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमलाकर सांड़ ने जान ले ली थी।
- 29 मई 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी छब्बीस वर्षीय फौजी अंकित कुमार की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 06 जून 2023- रुखालू निवासी 11 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
- 10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी 70 वर्षीय होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
- 14 जुलाई 2023- गांव मंगरौली में सांड़ के हमले में घायल 40 वर्षीय छत्रपाली की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
-17 जुलाई 2023- गांव नगला खादर में सांड़ के हमले में चौदह वर्षीय लोकेश की मौत हो गई थी।
- 26 अगस्त 2023- गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर की बाइक सांड़ के टकराने से उनकी माैत हो गई थी।
- पांच अक्टूबर 2023-गांव आदमपुर में कुंवरपाल सैनी की 20वर्षीय बेटी कविता की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 30 नवंबर 2023- गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी बाइक सवार 45 वर्षीय शौकत अली को संभल मार्ग पर सांड़ ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
-30 जनवरी 2024- हसनपुर के गांव वाटूपुरा में खेत पर सांड़ के हमले में बचने को दौड़े किसान 45 वर्षीय सुरेश की गिरकर मौत हो गई थी।
- 15 अप्रैल 2024- हसनपुर के लुहारी खादर में 70 वर्षीय किसान करन सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 28 जुलाई 2024- हसनपुर के गांव सिरसा कला में 70 वर्षीय बुंदो पत्नी नन्ही को सांड़ ने मार डाला था।
- 5 दिसंबर 2024- हसनपुर के गांव में 55 वर्षीय होरीलाल की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 11 जनवरी 2025- गजरौला के गांव शीशों वाली में दो सांड़ों ने हमलाकर किसान कलुआ को पटककर मार डाला।
- 27 जनवरी 2025- गजरौला के ख्यालीपुर में पशुओं की रखवाली करते समय सांड़ ने गंगाराम को मार डाला
सांड़ के हमले में मरने वाले के परिवार को मिलता है मुआवजा
अमरोहा। सांड़ या नीलगाय के आघात से मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था है। चोटिल होने पर शरीर में 40 से 60 प्रतिशत तक अपंगता होने पर 74 हजार रुपये और 60 प्रतिशत से अधिक अपंगता होने पर 2.50 लाख रुपये मुआवजा का प्रावधान है। चोटिल व्यक्ति के एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहने पर 16 हजार रुपये और एक सप्ताह से कम समय तक अस्पताल में भर्ती रहने पर 5400 रुपये चिकित्सा सहायता का प्रावधान है।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
सांड या नीलगाय के हमले से जान गंवाने वालों के परिवार वालों को तहसील में आवेदन करना होगा। आपदा कार्यालय, कलक्ट्रेट में भी आवेदन दिया जा सकता है। आवेदन करने के बाद लेखपाल पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देंगे। इसके बाद सरकार से मुआवजा दिलाने की कार्रवाई पूरी होगी।