फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2 lakh cheated in the name of job

Amroha News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 2.90 लाख, पिता-पुत्र पर केस

Sun, 28 May 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 28 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
2 lakh cheated in the name of job
अमरोहा। एसपी के आदेश पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख 90 हजार रुपये ठगने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद संभल के थाना एचौड़ा कम्बोह के गांव सैदनपुर निबोला में अमन कुमार का परिवार रहता है। उनकी जान-पहचान थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी ध्रुव कुमार व उनके बेटे पवन कुमार से थी। आरोप है कि पिता-पुत्र ने अमन कुमार को बताया कि वह विदेशों में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। अमन कुमार भी उनके झांसे में आ गया। 16 फरवरी 2021 से लेकर 21 जनवरी 2023 तक पिता-पुत्र पासपोर्ट बनवाने तथा वीजा लगवाने का झांसा देकर उनसे दो लाख 90 हजार रुपये ले चुके थे, लेकिन बाद में दोनों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। अमन कुमार ने उनके घर जाकर संपर्क किया। अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों ने रुपये लौटाने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने इस संबंध में थाने पर शिकायत दर्ज कराई मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed