{"_id":"62619ff1baca810319065893","slug":"192-candidates-selected-in-apprenticeship-fair-jpnagar-news-mbd425516136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिसशिप मेले में 192 अभ्यर्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिसशिप मेले में 192 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई केशोपुरा में अप्रेंटिसशिप मेले में आए 637 अभ्यर्थियों में से 192 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
बृहस्पतिवार को अप्रेंटिसशिप मेले का शुभारंभ करते हुए शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि आज तकनीक का जमाना है। प्रशिक्षणार्थी अप्रेंटिसशिप का लाभ उठाएं। यह रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा। कहा कि सरकार युवाओं के विकास के लिए नए-नए रोजगार स्थापित करने का कार्य कर रही है। इससे कंपनियों को अपने उद्योग, अधिष्ठान की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने का अवसर प्राप्त होता है।
अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उत्पादन क्षमता में वृद्धि, अत्यंत ही कम व्यय पर कुशल जनशक्ति की उपलब्धता की प्राप्त होती है। इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप प्राप्त युवा अपने कौशल में भली प्रकार दक्ष हो जाते हैं। 637 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 192 अभ्यर्थियों का उद्योग, अधिष्ठान के द्वारा चयन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख अमरोहा गुरेंद्र सिंह, प्रदीप जिला विकास अधिकारी, विकास यादव उपायुक्त उद्योग, दुर्गेश नंदिनी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला रोजगार सहायत अधिकारी मौजूद रहे।