{"_id":"5c0188d1bdec2241505b9669","slug":"191543604433-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का दाम नहीं बढ़ाने पर सरकार की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का दाम नहीं बढ़ाने पर सरकार की आलोचना
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन अन्य किसान संगठनों ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का दाम नहीं बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार मिल मालिकों के प्रभाव में काम कर रही है।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि खेती के काम आने वाली सभी वस्तुओं के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं लेकिन गन्ने के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ने का दाम घोषित करने से पहले सभी बातों को ध्यान में रखना चाहिए था।
जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने भी गन्ने के दाम पिछले साल के समान ही रखने की आलोचना करते हुए इसे किसानों के साथ अन्याय बताया। भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी ने भी इसे किसानों के साथ नाइंसाफी बताया है। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग की।