फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बिजली आपूर्ति को लेकर पंचायत में एसडीएओ का घेराव

बिजली आपूर्ति को लेकर पंचायत में एसडीएओ का घेराव

Fri, 16 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति को लेकर पंचायत में एसडीएओ का घेराव
पटरी से उतरी बिजली सप्लाई व्यवस्था, किसानों ने एसडीओ का घेरा
विज्ञापन

- हसनपुर में हुई भाकिसं की पंचायत, स्कूल के पास से शराब की दुकान हटाने की भी मांग
अमर उजाल ब्यूरो
हसनपुर। पटरी से उतरी बिजली सप्लाई व्यवस्था पर किसानों का पारा चढ़ने लगा है। भारतीय किसान संघ की पंचायत में बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक न मिलने से नाराज किसानों ने एसडीओ का घेर लिया। बताया कि, ओवरलोडिंग और जर्जर तारों की वजह से आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। इसे जल्द ही दुरस्त कराया जाए।

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ की मासिक पंचायत अस्थाई तहसील मंडी समिति परिसर में हुई। पंचायत में प्रांत मंत्री वीर सिंह ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद भी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। किसानों की फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। वहीं ओवरलोडिंग और जर्जर तार सुचारू आपूर्ति में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष कोविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जन प्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई असर दिखाई नहीं देता। आपूर्ति व्यवस्था कल भी बदहाल थी और आज भी वही हाल है। इस दौरान पंचायत में पहुंचे एसडीओ हरेंद्र कुमार का घेराव कर लिया। बाद में बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि विद्यामंदिर इंटर कालेज के पास बनी शराब की दुकान को जल्द हटाया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, महीपाल सिंह, राजपाल सिंह, नन्हें सिंह, करन सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, काविंद्र सिंह, सुधीर त्यागी, गंगाराम सिंह, यशवीर सिंह, सागर सिंह रहे।
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed