{"_id":"69fb860cf660f55fa7042a18","slug":"19-crore-approved-yet-construction-of-drain-hangs-in-the-balance-due-to-tender-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-163058-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 19 करोड़ स्वीकृत... फिर भी टेंडर के फेर में लटका नाले का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 19 करोड़ स्वीकृत... फिर भी टेंडर के फेर में लटका नाले का निर्माण
Wed, 06 May 2026 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 06 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लापरवाही की हद तो देखिए... सपा शासन में 14 साल पहले शुरू हुए कांठ रोड पर नाले का निर्माण बजट के अभाव में अभी तक पूरा नहीं सका है। हालांकि एक बार फिर शासन ने 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, लेकिन अब टेंडर के फेर नाले का निर्माण लटका है। मानसून नजदीक होने के चलते एक बार फिर यहां के लोगों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द ही नाले का निर्माण नहीं हुआ तो इस साल भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
कांठ रोड से बान नदी तक प्रस्तावित नाले के अधूरे निर्माण को पूरा किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा करीब 19 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया ही सीएनडीएस कार्यदायी संस्था में अटकी है।
इस नाले का निर्माण सपा शासन में 2012-13 में शुरू कराया गया, लेकिन धन के अभाव और अन्य कारणों से कार्य बीच में ही रुक गया था। नगर पालिका की ओर से वर्ष 2017-18 में नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन वर्ष 2026 तक भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने बताया कि दीनदयाल योजना के अंतर्गत इस नाले के निर्माण को दोबारा स्वीकृति मिली है लेकिन अभी निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
...
लोगों की राय::
कांठ रोड पर नाला निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। पिछले कई सालों से नाला निर्माण कार्य रुका है। पालिका को बारिश के मौसम से पहले ही नाले का कार्य पूरा करा देना चाहिए। -मोहम्मद बिलाल
-- -- -- -- -- -- -- -
शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 14 वर्ष पूर्व कांठ रोड पर नाला निर्माण शुरू कराया गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका। इससे लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। जलभराव की समस्या से राहत मिलनी चाहिए। -मोहम्मद अख्तर
-- -- -- -- -- -- -- --
जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नाला निर्माण की खबर से खुशी हुई थी, लेकिन अभी तक नाला निर्माण शुरू नहीं हो पाया है, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या का डर सता रहा है। करोड़ो खर्च होने के बाद भी लोग परेशान हैं। -गुडडू
-- -- -- -- -- -- -
शहर की सड़कों पर जलभराव होने से बहुत परेशानी होती है। जल निकासी के लिए नाला निर्माण शुरू होने से लोगों को उम्मीद जगी थी कि लोगों को अब जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। नाला निर्माण कार्य रूकने से वह उम्मीद भी टूट गई। -दलीप
-- -- -- -- -- --