{"_id":"5c0c2041bdec2241a6447e7f","slug":"181544298561-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
कुआखेड़ा। गांव स्थित प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक पर ग्रामीणों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भाजपा विधायक राजीव तरारा से की है। विधायक ने बैंक के चेयरमैन से फोन पर वार्ता करते हुए शाखा प्रबंधक को हिदायत देने की बात कही है।
गांव निवासी प्रथमा बैंक के खाताधारकों का आरोप है कि नवागत शाखा प्रबंधक ने चार्ज संभालते ही उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया है। शाखा में बुलाकर उनको अन्य लोगों के सामने अपमानित किया जाता है।
किसानों का आरोप है कि कोई भी जानकारी मांगने पर शाखा प्रबंधक बुरी तरह पेश आते हैं। ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक की कार्यशैली की शिकायत प्रथमा बैंक के चेयरमैन से लिखित में की है। शिकायत करने वालों में प्रदीप कुमार, चंद्रपाल सिंह, नरेश कुमार, रवि, असलम आदि मौजूद थे।