{"_id":"5c0acef6bdec22416e626e9a","slug":"181544212214-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पुजारी अर्चक विभाग की बैठक में 9 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित धर्म सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। नगर के शिवाला मंदिर में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा की नौ दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है।
नगर मंत्री अशोक कुमार रस्तोगी ने कहा कि 6 दिसंबर को अयोध्या में कोठारी बंधु समेत बहुत से कार सेवक शहीद हो गए थे। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। सरकार से मांग करते हैं कि संसद में कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाए। यहां दामोदर शर्मा, अशोक शर्मा, अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, उषा शर्मा, राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें मंडल सचिव वेद प्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा मंदिर निर्माण का मुद्दा लेकर सरकार बनाती है, लेकिन सरकार बनने के बाद मंदिर को ही भूल जाती है। ऐसा कई बार हो चुका है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के झूठे वादों में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर अब भी नहीं बनाया गया, तो फिर कभी मंदिर नहीं बनाया जा सकता है। इस मौके पर विकास यादव, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।