{"_id":"5ba7de94867a55013f17d439","slug":"181537728148-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई को डीएम को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई को डीएम को पत्र
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को भारत निर्वाचन आयोग का कोई भय नहीं रह गया है। रविवार को बूथ दिवस पर प्रशासन की सख्ती के बावजूद नौ शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए। उपजिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पहले रविवार को भी 30 बीएलओ गैरहाजिर पाए गए थे। रोचक बात यह है कि गैरहाजिर सभी शिक्षक व शिक्षामित्र महिलाएं हैं।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को सभी बूथों पर मतदाता सूची में संशोधन व नाम बढ़ाने आदि का काम किया जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती के बाद भी बीएलओ व पदाभिहीत अधिकारी के रूप में काम कर रहे कर्मचारी बूथों पर नहीं जा रहे हैं। रविवार को तहसीलदार राकेश कुमार ने कई बूथों की चेकिंग की। सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय प्रमुख के साथ जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा जा रहा है।