फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   शिक्षा गुणवता में सुधार व पारदर्शिता को वेब पोर्टल से जोड़े जाएंगे मदरसे

शिक्षा गुणवता में सुधार व पारदर्शिता को वेब पोर्टल से जोड़े जाएंगे मदरसे

Tue, 29 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा गुणवता में सुधार व पारदर्शिता को वेब पोर्टल से जोड़े जाएंगे मदरसे
शिक्षा गुणवत्ता में सुधार और पारदर्शिता को वेब पोर्टल से जोड़े जाएंगे मदरसे
विज्ञापन

-यूनीफाइड ईको सिस्टम से भी जुड़ेंगे मदरसे, नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मान्यता प्राप्त सभी मदरसों की पठन-पाठन की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मदरसा शिक्षा परिषद ने एक नया वेब पोर्टल तैयार किया है। इससे मदनसों के उन्नयन, पारदर्शिता, प्रक्रियाओं का सरलीकरण और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव हो सकेगा। इसके साथ ही मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति सहित तमाम प्रक्रियाओं में फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। इस पोर्टल में सभी सूचनाएं ऑनलाइन फीड करनी होंगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि नए मदरसा पोर्टल को द्वड्डस्रड्डह्म्ह्यड्डड्ढशड्डह्म्स्र.ष्शद्व.ह्वश्चह्यस्रष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर लिंक कर देखा जा सकेगा। इस पर उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, सहायता, मान्यता प्राप्त, तहतानिया (कक्षा एक से पांच तक), फोकानिया (कक्षा छह से आठ तक), आलिया (कक्षा नौ से 12वीं तक) और उच्च आलिया (स्तनातक और परास्नातक) स्तर के मदरसों से संबंधित समस्त डाटा और सूचना ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मदरसा प्रबंधतंत्र को शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण आधार कार्ड के साथ देना होगा। इसके अलावा मदरसों का भवन संबंधित विवरण, फोटोग्राफ और कमरों की माप आदि का विवरण भी देना होगा। कर्मचारियों का वित्तीय विवरण प्राप्त होने के बाद खातों का सत्यापन कराया जाएगा। उसके बाद सीधे खाते में वेतन भेजा जाएगा। मदरसा पोर्टल में मदरसों को यू डाइस कोड भी अंकित करना होगा। इसी वेब पोर्टल पर भविष्य में मदरसों से संबंधित सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

यूनीफाइड ईको सिस्टम से जुड़ेंगे मदरसे
गजरौला। सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को ऑनलाइन कर यूनीफाइड ईको सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे किसी भी स्थान में रह कर किसी साइबर कैफे, कंप्यूटर सेंटर आदि के जरिये किसी भी मदरसे की सूचना इंटरनेट से प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा नई मान्यता, अनुदान, आधुनिकीकरण, छात्रवृत्ति, बच्चों के प्रवेश, अध्यापकों और कर्मचारियों की भर्ती सहित सभी जरूरी कार्य के लिए इसी पोर्टल पर सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही किए जाएंगे।इसके इतर मदरसों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाएगी। रिजल्ट भी इंटरनेट पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
15 सितंबर तक सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को इस नए पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के पास जमा करनी होगी। इस नवीन व्यवस्था से पहले की तुलना में काफी पारदर्शिता आएगी।
हेमराज सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed