फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   18 lakhs were defrauded by the fraudsters by promising to make them members of the Muslim Madrasa Board, Lucknow.

Amroha News: मुस्लिम मदरसा बोर्ड लखनऊ में सदस्य बनाने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
18 lakhs were defrauded by the fraudsters by promising to make them members of the Muslim Madrasa Board, Lucknow.
गजरौला। मुस्लिम मदरसा बोर्ड लखनऊ में सदस्य बनाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट की है।
विज्ञापन


गांव मोहरका पट्टी निवासी अशरफ अली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात बिजनौर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पित्ता रेडी निवासी मौलाना सलाउद्दीन से हुई। सलाउद्दीन उनको बताया कि उसकी लखनऊ में पहचान है। वह उन्हें मुस्लिम मदरसा बोर्ड लखनऊ में सदस्य बनवा सकता है। आरोपी ने अशरफ की मुलाकात कुछ कथित मदरसा अफसरों से भी कराई और बीस लाख में सदस्य बनाने की बात तय हुई।
विज्ञापन


16 जून 2023 को अशरफ ने सलाउद्दीन को दस लाख रुपये नकद, फिर चार अगस्त 2023 को पांच लाख नकद और फिर कुछ समय बाद तीन लाख रुपये नकद दिए। वहीं, दस दिन बाद दो लाख रुपये की भी मांग की कहा कि इसके बाद मदरसा सदस्य का लेटर मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 28 दिसंबर को अशरफ अली ने सलाउद्दीन से रकम मांगी तो 20 जनवरी 2025 तक लेटर मिलने की बात कही, लेकिन कुछ समय बाद फोन करके सलाउद्दीन ने अशरफ को फोन पर गालियां दीं। रकम नहीं देने की बात कही। जिसके बाद अशरफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उन्होंने अदालत की शरण ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed