{"_id":"66e77e58ce64f22b8b0bffe7","slug":"18-km-long-road-of-ganga-embankment-will-be-repaired-soon-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-125743-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा तटबंध की 18 किमी लंबी सड़क की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा तटबंध की 18 किमी लंबी सड़क की जल्द होगी मरम्मत
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
गंगा तटबंध की 18 किमी लंबी सड़क की जल्द मरम्मत शुरू हो सकती है। बाढ़ खंड विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए 2.4 करोड़ रुपये मिल गए हैं। विभाग का दावा है कि अक्तूबर में मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
शेरपुर ढ्योटी से कांकाठेर तक गंगा तट बांध की सड़क खस्ताहाल है। कई जगह बांध की सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे बने है। जबकि, तट बांध के किनारे दो दर्जन से अधिक गांव बसे हैं। जिनकी आवाजाही इसी सड़क से हाेती है। मगर, गड्ढों में तब्दील सड़क पर गुजरते समय ग्रामीणों को परेशानी होती है। लेकिन, अब जल्द ही सड़क का निर्माण होगा। सड़क की मरम्मत के लिए बाढ़ खंड विभाग को 2.4 करोड़ रुपये मिल गए हैं। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर भी निकल गए हैं। अक्तूबर में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले से पहले मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले के लिए मुफीद रहेगी सड़क
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा तट पर मेला लगता है। 15 दिन तक लगने वाले मेले में तिगरी में गंगा में स्नान कर श्रद्धालु पुण्य कमाते हैं। मेला श्रद्धा के साथ ही व्यापार का भी माध्यम है। यहां पर तरह-तरह के उत्पाद बेचने के लिए दूर दूर से व्यापारी आते हैं। गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीण गंगा तट बांध की सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सड़क टूटी होने के कारण अन्य मार्गों से गुजरते थे। बाढ़ खंड विभाग का दावा है कि सड़क की मरम्मत मेला से पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन
- शेरपुर ढ्यौटी से कांकाठेर तक गंगा तट बांध की सड़क मरम्मत के लिए 2.4 करोड़ रुपये मिल गए हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले माह से कार्य शुरू हो जाएगा। - राजेश कुमार गंगवार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड विभाग, मुरादाबाद