{"_id":"656b92821cffa5d850072198","slug":"18-days-before-the-wedding-procession-the-girl-went-with-a-young-man-from-another-community-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-9678-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बरात आने से 18 दिन पहले युवती दूसरी बिरादरी के युवक संग गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बरात आने से 18 दिन पहले युवती दूसरी बिरादरी के युवक संग गई
विज्ञापन
गजरौला। बरात आने से 18 दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी संग चली गई। प्रेमी युगल को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। युवक ने प्रेमिका के साथ शादी करने की जिद की, लेकिन दोनों का एक ही समुदाय पर अलग-अलग बिरादरी का होना आड़े आ रहा है।
मामला नगर एक के मोहल्ले का है। यहां पर मुस्लिम समुदाय की दो बिरादरी के लोग रहते हैं। मोहल्ले में एक युवक ने सामने रहने वाले शख्स की बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग बिरादरी का होना उनकी शादी में अड़चन बन गई। परिजनों ने उनके मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। इस बीच युवती के परिजनों ने उसका गढ़ मुक्तेश्वर के गांव में रिश्ता तय कर दिया। 19 दिसंबर को बरात आना तय हुआ। जिसकी भनक युवती और उसके प्रेमी को लगी। जिस पर दोनों चुपचाप घर से निकल गए। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेमिका के साथ शादी की जिद की, लेकिन युवती के परिजन सहमत नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया था। परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई।