फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.75 lakh farmer members in 45 cooperative societies in the district, elections will be held in 2028

Amroha News: जिले में 45 सहकारी समितियों में 1.75 लाख किसान सदस्य, 2028 में होंगे चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
1.75 lakh farmer members in 45 cooperative societies in the district, elections will be held in 2028
अमरोहा। जिले में सहकारी व्यवस्था किसानों की आर्थिक और कृषि जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान में जनपद में कुल 45 सहकारी समितियां सक्रिय हैं, जिनमें लगभग 1.75 लाख किसान सदस्य के रूप में पंजीकृत हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को खेती के लिए ऋण, खाद और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। सभी समितियों पर साल 2028 में चुनाव होंगे।
विज्ञापन

सहकारी विभाग के अनुसार यदि कोई नया किसान समिति का सदस्य बनना चाहता है तो उसे मात्र 200 रुपये की नाममात्र शुल्क रसीद कटवानी होती है। इसके बाद वह समिति की सदस्यता प्राप्त कर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ ले सकता है। विभाग लगातार नए किसानों को जोड़ने की प्रक्रिया भी चला रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसान योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वरुण अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जिले की सहकारी समितियों में 1.75 लाख किसान जुड़े हुए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समितियों से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य उन्हें सस्ते ऋण और समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना है, जिससे कृषि उत्पादन में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों का चुनाव वर्ष 2028 में प्रस्तावित है। चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होती है, जिसमें सबसे पहले किसान अपने डेलीगेट का चयन करते हैं। इसके बाद ये डेलीगेट डायरेक्टरों का चुनाव करते हैं और अंत में डायरेक्टर सभापति एवं उपसभापति का चयन करते हैं। यही पदाधिकारी समितियों के संचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed