{"_id":"5b82f84c42c79246311028fc","slug":"171535309900-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर युवती सहित तीन को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर युवती सहित तीन को घायल किया
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। गांव वारसाबाद में पड़ोसियों ने मारपीट कर एक युवती सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
रविवार की शाम गांव निवासी रामकुमार के बेटे जयविंदर की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जयविंदर ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके साथ गाली गलौच कर रहे थे। विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरु कर दी। बीच बचाव में आए गंगाशरण के बेटे विपिन को भी पीटा गया। मामला बढ़ता देख विपिन की बहन बिनिता भी अपने भाई को छुड़ाने आ गई। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर भी पीटा। वहीं युवती ने उसे खींचने का भी आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची डायल सौ को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस तीनों को लेकर आई और अस्पताल पहुंचाया।