{"_id":"5b6361a44f1c1b6e118b707a","slug":"171533239716-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के टूटे पोल से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के टूटे पोल से हादसे का खतरा
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। तिगरी गांव के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का पोल टूट जाने के कारण हादसे का अंदेशा बना हुआ है। बिना पोल के लाइन काफी नीचे तक लटक गई है। इसके बाद भी लाइन में आपूर्ति चल रही है।
कुछ दिन पहले तिगरी गांव के पास हाईटेंशन लाइन का पोल टूट गया था। लाइन के तार पोल से खुलकर अलग लटक गए लेकिन, लाइन में आपूर्ति चल रही है। लाइन के तार जमीन से कुछ दूरी पर ही लटके हुए हैं। ताज्जुब की बात यह है कि लाइन के तार लटकने के बाद भी आपूर्ति चल रही है। उधर बिजली विभाग ने ध्यान देना गवारा नहीं समझा। गांव के ही रामप्रकाश, मुन्ने, सतीश, धर्मवीर, लाल सिंह आदि ने बताया कि बिजली विभाग को जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद भी बिजली का पोल नहीं लगाया गया है। रास्ते के बेहद करीब से होकर गुजर रही लाइन पोलविहिन हो गई है। जिसमें हाईटेंशन करंट दौड़ रहा है। कभी भी हाईटेंशन करंट से हादसा हो सकता है। लोगों ने बिजली का पोल लगवाने की मांग उठाई है।