{"_id":"59a1dd2b4f1c1bf51e8b4bfb","slug":"171503780139-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में लगी आग, स्कूली कपड़े जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने में लगी आग, स्कूली कपड़े जलकर राख
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में गैस पर खाना बनाते समय कपड़ा सिलाई कारखाने में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बाल्टी से पानी उड़ेलकर आग पर काबू पाया गया। कारखाने में सरकारी स्कूल की ड्रेस सिलाई का कार्य चल रहा था।
मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी महेश पुत्र गोपाल सिंह टेलर है। उसने घर में ही सिलाई कारखाना बना रखा है। इस समय वहां सरकारी स्कूल की ड्रेस सिलीं जा रहीं थी। बताया जाता है कि महेश की पत्नी सरोज शनिवार दोपहर को वहां गैस पर खाना बना रही थीं। गैस का पाइप खराब होने पर आग भड़क गई। जिससे सिलाई कारखान में रखे कपड़े जलने लगे। आग की लपटें उठती देख सरोज ने नल से ही बाल्टी में पानी भरकर आग पर उड़ेला गया। बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। इससे कई जोड़ी सिले हुए व अध सिले हुए कपड़े जलकर राख हो गए।