फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   17,000 per hectare will be given for 33% crop loss due to floods.

Amroha News: बाढ़ से फसल के 33 प्रतिशत नुकसान पर मिलेंगे 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
17,000 per hectare will be given for 33% crop loss due to floods.
गजरौला। बाढ़ से फसलों के 33 प्रतिशत नुकसान होने पर किसान को 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। जिन किसानों के खेत गंगा तट बांध से दक्षिण दिशा में हैं, वही किसान मुआवजा पाने के लिए पात्र माने गए हैं।
विज्ञापन

जिले में गंगा करीब 85 किमी की लंबाई में प्रवाहित होती है। मंडी धनौरा व हसनपुर तहसील क्षेत्र के 100 से अधिक गांव तट बांध के आसपास बसे हैं। इस बार गंगा में आई बाढ़ ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दो महीने तक खेतों में बाढ़ का पानी इस कदर भरा रहा कि चारा, सब्जियां, धान आदि की फसलों के अलावा गन्ने की फसल को भी खासा नुकसान हुआ।बाढ़ से तबाह हुए किसानों को उबारने के लिए मुआवजा दिया जाएगा। 33 प्रतिशत फसलों के नुकसान होने पर किसान को 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिए जाएंगे। मंडी धनौरा के तहसीलदार मूसाराम थारू ने बताया कि गंगा तट बांध के अंदर वाले किसान ही फसल नुकसान का मुआवजा पाने के लिए पात्र माने गए हैं।
विज्ञापन








राजस्व विभाग करा रहा है सर्वे
गजरौला। बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए राजस्व विभाग सर्वे करा रहा है। किसानों के नाम, जमीन, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड आदि एकत्र किए जा रहे हैं। हसनपुर तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का आईएफएससी कोड बदल गया है। इस कारण किसानों को मुआवजा राशि वितरण करने में दिक्कत सामने आ रही है। कई दिन तक प्रथमा बैंक का काम ठप नहीं होता तो अब तक अधिकांश किसानों को मुआवजा राशि वितरित कर दी जाती। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के एआरएम कपिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से बैंकों में काम होने लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----




गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे लेखपाल के कारण अटका सर्वे कार्य

गजरौला। हसनपुर तहसील क्षेत्र की जयतौली ग्राम पंचायत के बाढ़ पीड़ित सैकड़ों किसान अपनी भूमि का सर्वे कराने से वंचित रह गए हैं, जबकि बाकी को मुआवजा राशि वितरण किए जाने की तैयारी चल रही है। ग्राम पर तैनात पटवारी को गंगा एक्सप्रेसवे में गई जमीन का बैनामा कराने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इस कारण वह सर्वे के लिए पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। हसनपुर के तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव का कहना है कि पटवारी को जल्द से जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed