फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   170 people including doctor-bank workers got infected

डॉक्टर-बैंक कर्मी समेत 170 लोग और मिले पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
170 people including doctor-bank workers got infected
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 129 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 29 लोग एंटीजन और दो ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में डॉक्टर-बैंक कर्मी, दो पुलिस कर्मचारी, आठ किशोर और 47 महिलाएं शामिल हैं। 170 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 1286 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 17 से 19 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार रात आई थी। इसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 82, जोया 19, हसनपुर 16, धनौरा 22, गजरौला में 25 और रहरा क्षेत्र में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1286 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 996 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 400 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 590 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। गुरुवार को 127 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। अब 720 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed