फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   17 patients of fever, vomiting and diarrhea admitted in the ward

Amroha News: बुखार, उल्टी-दस्त के 17 मरीज वार्ड में भर्ती

Wed, 05 Apr 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
17 patients of fever, vomiting and diarrhea admitted in the ward
अमरोहा। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 50 मरीज उल्टी, सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द और डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। स्थिति ये रही कि मंगलवार को जिला अस्पताल के जनरल और इमरजेंसी में उल्टी-दस्त के 17 मरीज भर्ती मिले। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 735 रही। जिसमें बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या 133 रही। जिसमें उल्टी-दस्त और बुखार के सात मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। इन मरीजों के भर्ती होने के बाद बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या 17 हो गई है। फिजिशियन डॉ चरन सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर मरीजों की संख्या में फीसदी की वृद्धि हुई है। दोपहर में गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या वाले मरीज इमरजेंसी में भी सामने आए हैं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलित होने पर दस्त और रक्तचाप के कम होने की समस्या देखने को मिल रही है। इनमें ज्यादातर ऐसे मरीज हैं, जो दिनभर बाहर धूप में रहकर काम करते हैं। कार्य स्थल तक पहुंचने के लिए गर्मी में पैदल चलते हैं। ऐसे लोगों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. फाइक अली ने बताया कि इस मौसम में मसालेदार खाना न खाएं। साथ ही तला हुआ खाना भी खाने से बचना चाहिए। कैफीन वाली चीजों का सेवन न करें। इससे डिहाइड्रेशन बढ़ता है। चाय और कॉफी का इस्तेमाल कम करें। गर्मी के मौसम में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए ऐसा खाना खाने से बचें।
विज्ञापन

डॉक्टर ने का कहना है कि इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बार मौसम में बदलाव होने से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द के बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। पानी वाले फल का सेवन कराएं। बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed