फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   17 more dengue patients and 309 fever patients found

डेंगू के 17 व बुखार के 309 मरीज और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
17 more dengue patients and 309 fever patients found
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का कहर लगातार जारी है। प्रतिदिन डेंगू और बुखार के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग बीमारी की रोकथाम में फेल साबित हो रहा है। ये ही वजह है कि शुक्रवार को भी डेंगू के 17 और बुखार के 309 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद के तमाम सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3654 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के 309, डेंगू के 17, टाइफाइड के 6, डायरिया के 29 मरीज मिले हैं। वहीं कोविड-19 जांच के लिए 1307 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। प्रतिदिन डेंगू और मरीजों की संख्या में इजाफा डराने वाला है। लोगों में दहशत का माहौल है। डेंगू और बुखार को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है, तो वहीं निजी चिकित्सकों की चांदी हो रही है। उनके यहां मरीजों की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। झोलाछापों के यहां सुबह से लेकर देर रात तक लंबी लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed