{"_id":"6605c5d93315828a5502b129","slug":"17-candidates-including-bjp-and-bsp-bought-papers-on-the-first-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-116268-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पहले दिन भाजपा, बसपा समेत 17 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पहले दिन भाजपा, बसपा समेत 17 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को अमरोहा में होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई। पहले दिन राजनैतिक दलों अथवा निर्दलीय प्रत्याशियों की और से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि, भाजपा एवं बसपा समेत 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जोकि दोपहर तीन बजे तक चली। हालांकि पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। वहीं, पहले दिन भाजपा व बसपा समेत 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे पहले डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम सुरेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस के साथ-साथ कलक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरों का भी पहरा रहा।
-- -- --
निर्धारित समय तक इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
निर्धारित समय तीन बजे तक भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए अमरोहा के सुबोध नगर निवासी विजय सिंह पवार, बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन के लिए अमरोहा के मोहल्ला अफगनान निवासी अरमान अहमद, मोहल्ला महादेव निवासी निर्दलीय धर्मेंद्र यादव, गांव तरारा निवासी निर्दलीय के रूप में नरेंद्र सिंह, निर्दलीय के रूप में ही जीहल निवासी इमरान अहमद, विकार अहमद निवासी नौरंगाबाद ने निर्दलीय प्रत्याशी महताब जहां के लिए नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा खालिद हुसैन निवासी खैरपुर ने निर्दलीय, राजपाल सिंह सैनी निवासी सैनी नगर चामुंडा धनौरा ने निर्दलीय, कुशाग्र निवासी स्याना बुलंदशहर ने निर्दलीय, रामअवतार सिंह निवासी दानिश मंदान अमरोहा ने निर्दलीय, अरमान निवासी अफगनान ने निर्दलीय, तसव्वुर अजान मोहल्ला बाजार बटवाल ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र खरीदे। वहीं जनहित पार्टी प्रगतिशील से अंजु चौहान निवासी मरियम नगर गाजियाबाद, भारतीय रा. जन जन पार्टी की ओर से रमेश सिंह निवासी दमगड़ा हसनपुर, राष्ट्रीय कांग्रेस जे पार्टी की ओर से प्रेमपाल सिंह निवासी कैदरी असमोली संभल, विकास इंडिया पार्टी से विकार अहमद निवासी नौरंगाबाद उझारी, न्यू ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अदीबा परवीन के लिए मनोज कुमार निवासी शाहपुर ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया चार अप्रैल तक चलेगी।