फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पितृ बिसर्जन को ब्रजघाट आया हरियाणा का मासूम गंगा में डूबा, मौत

पितृ बिसर्जन को ब्रजघाट आया हरियाणा का मासूम गंगा में डूबा, मौत

Sat, 24 Jun 2017 02:27 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
पितृ बिसर्जन को ब्रजघाट आया हरियाणा का मासूम गंगा में डूबा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
पितृ विसर्जन को ब्रजघाट परिवार संग आया हरियाणा का पांच वर्षीय मासूम स्नान के दौरान गंगा में डूब गया। गोताखोरों की मदद से छह घंटे बाद मासूम का शव बाहर निकाला गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं चार दिन पहले उसी स्थान पर डूबे गाजियाबाद के युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
हरियाणा के पलवल निवासी एक परिवार शुक्रवार को ब्रजघाट गंगा में स्नान पितृ विसर्जन को आया था। सुबह करीब नौ बजे पितृ विसर्जन के दौरान पांच वर्षीय मासूम अखिलेश गंगा में नहाने के लिए पहुंच गया। गहरे पानी में जाते ही अचानक मासूम डूब गया। डूबते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। गोताखोरों को बच्चे की तलाश के लिए लगाया गया। करीब छह घंटे बाद दोपहर तीन बजे मासूम का शव बाहर निकाला जा सका। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं चार दिन पहले गाजियाबाद के सुभाष नगर निवासी उन्नीस वर्षीय युवक पंकज भी ब्रजघाट गंगा में डूब गया था। उसे शनिवार को भी तलाश किया गया, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन



स्नान के दौरान चौकस रहेगी पुलिस
गजरौला। शनिवार को अमावस्या का स्नान है। ऐसे में पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बैरिकेडिंग से आने किसी को स्नान न करने दिया जाए। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की ओर से बांस बल्लियों और रस्सियों से संकेतक भी लगा दिए गए हैं। उससे आगे स्नान करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed