फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   16 players selected for the Amroha Veterans Cricket Team.

Amroha News: अमरोहा वेटरंस क्रिकेट टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
16 players selected for the Amroha Veterans Cricket Team.
अमरोहा। 27वीं डॉ. गौरीहरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश वेटरंस स्टेट क्रिकेट लीग के लिए अमरोहा वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की जिला टीम का चयन कर लिया गया है। टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों के अनुभव, प्रदर्शन, फिटनेस और खेल क्षमता को परखा गया।
विज्ञापन

जिला टीम में हिमांचल यदुवंशी, सलीम खान, अमीन अहमद, फहीम खान, रवि कुमार, रज़ान असगर, नसीम अख्तर, पंकज कुमार, अनस जैदी, जितेंद्र सिंह, इंदरदीप सिंह, मोहम्मद सोहेल, मसरूर अहमद, आलमगीर खुसरो, नावेद आमिर और प्रियंक कुमार का चयन किया गया है। टीम के अध्यक्ष मोहम्मद आतिफ और सचिव हिमांचल यदुवंशी ने बताया कि लीग में अमरोहा वेटरंस का पहला मुकाबला चार अक्तूबर को बिलासपुर में रामपुर वेटरंस के खिलाफ होगा। मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा। चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed