फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रोडवेज से बचने को पुल की रेलिंग में घुसी कार

रोडवेज से बचने को पुल की रेलिंग में घुसी कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज से बचने को पुल की रेलिंग में घुसी कार
गजरौला। हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे से आ रही लग्जरी कार बेकाबू होकर बगद नदी के पुल पर रेलिंग से टकरा गई। ज्वैलर्स और उनका दस वर्षीय बेटा घायल हो गए। सूचना मिलने पर व्यापारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटवाया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे यह हादसा हाईवे पर कोरल फैक्टरी के निकट बगद नदी के पुल पर हुआ। नगर के मोहल्ला बुध बाजार शास्त्री गली निवासी ज्वैलर्स गौरव रस्तौगी अपने दस वर्षीय बेटे सक्षम रस्तौगी के संग बहन की ससुराल स्याना, बुलंदशहर से आ रहे थे। बगद नदी के पुल पर आगे चल रही रोडवेज के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तभी उसने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार रेलिंग में टकरा गई। भीड़ ने उनको बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी।
विज्ञापन


30 मिनट तक हाईवे जाम, वन-वे हुआ ट्रैफिक
गजरौला। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर दिल्ली से आने वाली साइड में जाम लग गया। दूर तक वाहनों की कतार लग गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां अवरोधक लगाकर ट्रैफिक रोक दिया था। इसके बावजूद लगभग आधा घंटे तक वहां जाम लगा रहा और ट्रैफिक वन-वे होकर निकाला गया। कार हटने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed