फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   चलते टैंपो से गिरकर अधेड़ की मौत

चलते टैंपो से गिरकर अधेड़ की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
चलते टैंपो से गिरकर अधेड़ की मौत
रूखालू (अमरोहा)। सिरसा गुर्जर गांव के लिंक मार्ग पर टैंपो में सवार अधेड़ नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव के अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी फूल सिंह (48) शनिवार की शाम हसनपुर से टैंपो में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। टैंपो में अधिक सवारी होने की वजह से वह लटक कर सफर कर रहे थे। अचानक वह चलते टैंपो से नीचे गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें हसनपुर के निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पांच बच्चे हैं। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है। देर रात तक शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed