{"_id":"5d1531b98ebc3e3c81678a3d","slug":"1561670054536-jpnagar-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लाल हुआ हाईवे, 36 घंटे में दह मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लाल हुआ हाईवे, 36 घंटे में दह मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लापरवाही और तेज रफ्तार से नेशनल हाईवे खून से लाल पड़ गया। पिछले 35 घंटे में एकाएक तीन हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। यह सभी हादसे में जोया टोल प्लाजा के निकट हुए। जो सामने वाले की गलती से नहीं बल्कि खुद की लापरवाही से हुए हैं।
अनियंत्रित वाहनों की तेज रफ्तार और बिना किसी प्रशिक्षण के ही सड़कों पर वाहन हांक रहे चालकों के कारण जिले में दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। पहला हादसा बुधवार तड़के तीन बजे हुआ। प्रयागराज निवासी सुरेश डीसीएम में समान लादकर काशीपुर से दिल्ली जा रहा था। इसकी डीसीएम जोया टोल प्लाजा के निकट हाईवे किनारे खड़े केंटेनर में जा घुसी। जिसमें चालक सुरेश की मौत हो गई। दूसरी हादसा करीब आधा घंटे बाद साढ़े तीन बजे हुआ। यहां भी तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चेन्नई निवासी सुरेश और मोरगन दोनों चालकों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि तीसरा हादसे गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। यहा भी एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रजबपुर थाना क्षेत्र के रायपुर शहजादपुर निवासी जोगिंद्र व भतीजी काव्या और संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी मंजित की मौके पर मौत हो गई। रजबपुर थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि 36 घंटे में हुई तीनों हादसे खुद की लापरवाही से हुए हैं।