{"_id":"5d11153d8ebc3e2b022c2c05","slug":"156140062017-jpnagar-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सवा लाख किसान आज भी सम्मान निधि से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सवा लाख किसान आज भी सम्मान निधि से वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों और उनके बैंक खाते में अंतर मिलने पर अधर में लटके पांच हजार किसानों को अब सम्मान निधि की राशि मिल सकेगी। कृषि विभाग ने इन सभी किसानों का दोबारा से सत्यापन कराने के बाद डाटा केंद्र सरकार को भेज दिया है, लेकिन अभी तक जिले के सवा लाख किसान ऐसे हैं, जिनका सत्यापन ही नहीं हो सका। इन्हें अभी तक पहली किस्त भी नहीं मिली है। एक लाख किसानों को दो-दो हजार रुपये की दो किस्त मिल चुकी है।
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। केंद्र सरकार ने दो हेक्टेयर तक जमीन वाले लघु और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये सालाना देने का एलान किया गया था। दो हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों की संख्या 2.25 लाख है। सभी को इस योजना का लाभ मिलना है। 2019 में फिर से केंद्र में सरकार बनने पर प्रधानमंत्री ने छोटे-बड़े सभी किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ देने की घोषणा की है। कुल मिलाकर सरकार ने अबतक एक लाख चार हजार किसानों को सम्मान निधि की दो-दो किस्त मिल चुकी हैं। इसमें वह किसान भी हैं, जो किसान और उसके बैंक खाता संख्या का मिलान नहीं होने पर उधर में लटका दिया था। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिन पांच हजार किसानों की किसान सम्मान निधि रोकी गई थी। उनका दोबारा सत्यापन कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। जल्द की इन किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा, जबकि अभी सवा लाख ऐसे किसान है। जिनका सत्यापन चल रहा है। वंचित किसानों का डॉटा जल्द ही केंद्रीय सर्वर पर अपलोड किया जाएगा।