फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पशु गणना की प्रगति धीमी, महज 12 प्रतिशत हुई गिनती

पशु गणना की प्रगति धीमी, महज 12 प्रतिशत हुई गिनती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पशु गणना की प्रगति धीमी, महज 12 प्रतिशत हुई गिनती
अमरोहा। पशु गणना की प्रगति जिले में धीमी है। अब तक महज 12 प्रतिशत पशुओं की गिनती हो सकी है। इस बार टैबलेट से पशुओं की गणना हो रही है। इसे पोर्टल पर फीड करना है। शिथिलता के चलते निर्धारित अवधि में पशुओं की गणना मुश्किल है। इसके पहले राजस्व विभाग के जरिए पशुओं की गणना कराई जाती थी।
विज्ञापन

जिले में पशुपालन विभाग की ओर से 314401 परिवार वालों के पशुओं की गणना की जानी है। इसके तहत डोर-टू-डोर गिनती की जाएगी। साथ ही गोवंशीय और महिष्वंशीय पशुओं के अलावा अन्य तरह के पशुओं की गिनती की जानी है। इसके तहत दूध देने वाली और नहीं देने वाली गाय और भैंस का ब्योरा एकत्र करना है। इसके अलावा प्रजनन करने वाले अन्य पशु भी गिने जाएंगे। साथ ही किस तरह के पशुओं की संख्या घट रही है और किसकी बढ़ रही है इसका ब्योरा एकत्र हो जाएगा। इस बार पशुधन प्रसार अधिकारी और पैरावेट्स गणना कार्य को पूरा करने में जुटे हैं। हालांकि अब तक महज 36707 पशुओं की गणना हो सकी है। दरअसल देहात में पशुपालन आय को बढ़ाने वाला कारोबार माना जाता है। इससे कृषि पर निर्भर परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। साथ ही लोगों को पोषण के रूप में दूध, अंडा और मांस मिलता है। पहले चरण में केवल गाय और भैंस की ऑन लाइन फीडिंग हो रही है। इसके तहत किसी तरह की हेरफेर की गुंजाइश भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


- पशुओं की गिनती की जा रही है। इसके लिए पशुधन प्रसार अधिकारी और पैरावेट्स लगाए गए हैं। इस बार टैबलेट से ब्योरा फीड हो रहा है। किसी तरह की शिथिलता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बलवीर सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed