फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   खाद्य सुरक्षा की टीम को देख डिप्रेशन में पहुंचा व्यापारी

खाद्य सुरक्षा की टीम को देख डिप्रेशन में पहुंचा व्यापारी

Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा की टीम को देख डिप्रेशन में पहुंचा व्यापारी
गजरौला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देखकर एक व्यापारी बौखला गया। व्यापारी ने रिवाल्वर अधिकारी पर तान दी। वहीं खुद की जान देने की बात करने लगा। अन्य व्यापारियों ने पहुंचकर किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ शुक्ला मार्केट सामने एक दुकान पर चेकिंग करने पहुंचे। टीम को देखकर व्यापारी आपा खो बैठा। बताया गया कि व्यापारी तनाव में आ गया। व्यापारी ने घर से रिवाल्वर लाकर अधिकारी पर तान दी। इसके आद खुद भी मरने की बात करने लगा। व्यापारी ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर चेकिंग के बहाने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने उक्त् व्यापारी को कारोबारियों ने समझा बुझाकर शांत किया। बताया गया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। व्यापारी नेताओं ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया। व्यापारी नेताओं ने मुख्य खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार को भी मौके पर बुला लिया। जिन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि कोई भी चेकिंग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही कराई जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी को देखकर व्यापारी डिप्रेशन में चला गया था। ब्लड प्रेशर बढ़ने से वह खुद भी जान देने की बात करने लगा। व्यापारी मंडल के लोगों ने पहुंचकर मुख्य खाद्य निरीक्षक को मौके पर बुलाया। जिन्होंने अब कभी भी चेकिंग के समय व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों को बुलाने की बात कही है।...सुबोध कुमार, व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed