{"_id":"66f6cfbb8507a145d0059e7d","slug":"15-thousand-rupees-cheated-by-pretending-to-send-35-thousand-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-126418-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 35 हजार भेजने का झांसा देकर 15 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 35 हजार भेजने का झांसा देकर 15 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। आरोपियों ने अब 35 हजार भेजने का झांसा देकर कारोबारी की बेटी से 15 हजार ठग लिए। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अमरोहा के मोहल्ला बड़ा बाजार में कारोबारी दीपक स्वरुप टंडन को 23 सितंबर को कमल सिंह नाम के व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर है और उसके पास रुपये नहीं है। दवा के पैसे देने हैं, इसलिए मेरा बेटा 35 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर देगा। ये रुपये आप मेडिकल स्टोर वालों को दे देना। दीपक स्वरुप ने बेटी पलक टंडन को फोन किया और उसे बारकोड भेज दिया। पलक टंडन ने क्रेड एप के जरिए चार बार में आठ हजार रुपये कमल सिंह को भेज दिए। साइबर ठगों के बताने पर सात हजार रुपये नवीन कुमार को भेजे। इसके बाद आरोपियों का दोबारा फोन आया और कहा, 20 हजार रुपये और नवीन के खाते में ट्रांसफर कर दें।
इस बीच पलक टंडन को ठगी का एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए। इतना ही नहीं 24 सितंबर को फिर ठगों ने 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए फोन किया। बैंक की डिटेल भी भेजी। पलक टंडन ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में नवीन और कमल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।