फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 protester identified

15 और उपद्रवियों की हुई पहचान, ताबड़तोड़ दबिश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 protester identified
अमरोहा। बवाल करने वाले 1500 अज्ञात उपद्रवियों में से पुलिस ने और 15 बवालियों की पहचान कर ली है। जबकि 12 उपद्रवियों की पहचान रविवार को हो गई थी। नामजद 55 उपद्रवियों में से 10 बवालियों के आपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घरों में ताले लटके हैं।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को अमरोहा में जमकर बवाल किया था। पथराव-फायरिंग और आगजनी की। उपद्रवियों ने तीन बाइकों में आग लगी दी थी। कई पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था। इस दौरान मोहल्ला कोट कसाईखाना समेत छह मोहल्ले में उपद्रव हुआ। पुलिस ने इस मामले में 55 लोगों को नामजद और 1500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अज्ञात बवालियों की पहचान फोटो और वीडियो के आधार पर कर रही है। रविवार को 12 बवालियों की पहचान हुई। जबकि सोमवार को और 15 उपद्रवियों की पहचान हो गई। शहर भर पर में चस्पा फोटो देेखकर आम नागरिकों ने उपद्रवियों की पहचान कराई है। पुलिस ने ऐसे लोगों को इनाम की धनराशि भी दी। हालांकि आठ लोगों ने पुलिस से इनाम की राशि को नहीं लिया है। उन्होंने इसे समाज सेवा बताया। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार को और 15 उपद्रवियों की पहचान हो गई है। इतना ही नहीं नामजद 55 बवालियों में से 10 आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड निकले हैं। पहचाने गए बवालियों के भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed