{"_id":"643c53e6c9c89ba3060fdfc4","slug":"15-more-people-found-corona-infected-number-41-jpnagar-news-c-15-1-117987-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 15 लोग और मिले कोरोना संक्रमित, 41 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 15 लोग और मिले कोरोना संक्रमित, 41 हुई संख्या
Mon, 17 Apr 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को महिला और किशोर समेत पंद्रह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 41 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण कुल 8 लोगों की कोरोना की जांच हो सकी। इसके अलावा 14 और 15 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आई। जिसमें सात मरीज पॉजिटिव मिले। जबकि 8 मरीज एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाए गए है। संक्रमितों में तीन महिला, दो किशोर और तीन बुजुर्ग शामिल है। जिसमें अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 7, हसनपुर एक और जोया क्षेत्र 7 केस हैं। सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि मार्च से लेकर अब तक जिले में 70 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 41 सक्रिय हैं। जबकि शेष मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में कुल 34 कंटोनमेंट जोन बने हुए हैं।