फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 days before marriage of a girl photo with boyfriend went viral fiance broke up in Amroha

शादी के लिए साजिश: 15 दिन बाद होना था गर्लफ्रेंड का निकाह, रिश्ता तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेज दिए निजी फोटो

Thu, 17 Nov 2022 04:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 04:54 PM IST
सार

रेस्टोरेंट में प्रेमी के साथ फोटो देखकर मंगेतर ने फौरन शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के पूछने पर पूरा मामला बता दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन
15 days before marriage of a girl photo with boyfriend went viral fiance broke up in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादी से 15 दिन पहले प्रेमी के साथ युवती के फोटो सोशल मीडिया वायरल हो गए। इसके बाद मंगेतर ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब परिजन युवती की शादी प्रेमी के साथ कराने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली एक मोहल्ले का है। यहां पर कपड़ा कारोबारी का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ तय की थी। दो दिसंबर को निकाह होना था। इसके लिए दोनों पक्षों ने शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। लेकिन युवती का प्रेम प्रसंग शहर के ही एक युवक से चल रहा था, जो इस शादी के खिलाफ था। लिहाजा उसने दो दिन पहले शादी रोकने के उद्देश्य से युवती के साथ अपने पुराने फोटो मंगेतर के रिश्तेदार को व्हाट्सएप पर भेज दिए। 

विज्ञापन

रेस्टोरेंट में प्रेमी के साथ फोटो देखकर मंगेतर ने फौरन शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के पूछने पर पूरा मामला बता दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब युवती के परिजन प्रेमी के साथ निकाह करने की तैयारी कर रहे हैं। मामले में पुलिस कार्यवाही नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed