{"_id":"61e5c8acbaf8a11a25358b47","slug":"149-people-including-vdo-doctors-got-infected-jpnagar-news-mbd4163142102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ-डॉक्टर समेत 149 लोग और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ-डॉक्टर समेत 149 लोग और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचने वाला है। रविवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 131 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 15 लोग एंटीजन और 3 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में अमरोहा वीडीओ, डॉक्टर, धनौरा सीएचसी में सात स्वास्थ्य कर्मी, पांच किशोर और 51 महिलाएं शामिल हैं। 149 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 940 हो गई है।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार की 12 से 14 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 131 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 15 और ट्रूनेट की जांच में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 44, जोया 34, रहरा 3, हसनपुर 16, धनौरा 22 और एक व्यक्ति जनपद में पॉजिटिव मिला हैं। संक्रमितों में तीन मासूम, सात स्वास्थ्य कर्मी, फैक्टरी कर्मचारी, पिता-पुत्र, 7 किशोर, 51 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 31 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 940 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 206 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1172 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 510 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जबकि 658 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।