{"_id":"6238e1b272f29054cb68497c","slug":"1463-voters-will-cast-their-votes-in-the-local-authority-elections-of-the-legislative-council-jpnagar-news-mbd4222096147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में 1463 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में 1463 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन
जिले में विधान परिषद के मुरादाबाद बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गई है। नौ अप्रैल को जिले में छह मतदान केंद्रों पर 1463 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए प्रशासन ने मतदाताओं को घर घर जाकर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
सोमवार को विधान परिषद के मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। अब नौ अप्रैल में मतदान होगा। अमरोहा जनपद में मतदान के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1463 मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जनपद को दो जोन और 4 सेक्टरों में बांटा है। मतदान केंद्रों के निर्धारण के बाद प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों का गठन कर लिया है। छह पोलिंग पार्टी रहेंगी, प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 4 सदस्य शामिल होंगे।
इसके अलावा तीन अन्य पार्टियों को रिजर्व रखा जाएगा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि इस चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, निकायों के सभासद, चेयरमैन, सांसद, ब्लाक प्रमुख, विधायक, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष वोटिंग करते हैं। जिले में कुल 1463 मतदाता हैं। नौ अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से जनपद के अमरोहा, जोया, मंडी धनौरा, हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला ब्लॉक कार्यालय पर चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी बूथ केंद्रों की बैरिकेडिंग कराई जाएगी।