{"_id":"63ff9e9dedbedb2ef90bd2d4","slug":"146-animals-were-filled-in-dcm-two-died-jpnagar-news-c-15-1-72665-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीसीएम में भरे थे 146 पशु, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीसीएम में भरे थे 146 पशु, दो की मौत
Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। पुलिस चौकी के सामने पशु क्रूरता का मामला सामने आया। दो डीसीएम में 146 पशुओं को बेरहमी से लादा गया था, इससे दो पशुओं की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बजरंग दल और गो रक्षा समिति के कार्यकर्ता पहुंच गए।
पशुओं को गाड़ियों से उतार रहे बाजार के ठेकेदार सहित तीन कारोबारियों को पकड़ लिया। इस दौरान उनकी कारोबारियों से मारपीट की नौबत आ गई। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
कुमराला चौकी के निकट बुधवार को साप्ताहिक पशु बाजार लगता है। इसमें आसपास के जिलों के पशु व्यापारी पशुओं को बेचने और खरीदने आते हैं। बुधवार को बाजार में पशुओं से लदी दो डीसीएम आईं। उनमें 146 पशुओं को बेरहमी से लादा गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसमें दोपशु की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही बजरंग दल व गोरक्षा समिति के कुशल चौधरी, धनपाल सिंह, योगेश कुमार, उधम सिंह, विपिन कुमार, ओपी गोला, रमन चौधरी कर्णजीत, कर्णपाल आदि पहुंच गए। पशुओं को भूसे की तरह लादे जाने का विरोध किया। जिस पर उनकी पशु बाजार ठेकेदार और व्यापारियों से कहासुनी के साथ ही मारपीट की नौबत पहुंच गई। मगर किसी तरह बीच बचाव किया गया।
ठेकेदार सहित तीन कारोबारियों को पकड़ लिया। इस बीच पुलिस को फोन कर दिया गया। पुलिस ने ठेकेदार सहित तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया। उनको थाने लाया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो डीसीएम में भूसे की तरह कटरे लदे हुए थे। डीसीएम को पकड़ लिया गया है। तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। यह जानकारी की जा रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और किसके हैं। कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।