फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   14.30 lakhs looted on the pretext of getting a job

Amroha News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 14.30 लाख हड़पे

Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
14.30 lakhs looted on the pretext of getting a job
अमरोहा। खाद्य विभाग में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर मुरादाबाद के रहने वाले सुमित सिंह चौहान ने 14.30 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने यह धनराशि बैंक से लोन लेकर और जमीन बेच कर दी थी। सदमा लगने के बाद पीड़ित बीमार रहने लगे और रुपयों के अभाव में इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पुष्कर नगर में मानसिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे शुभनीत की मुलाकात साल 2020 में मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक निवास के पास पार्किंग में मुरादाबाद के सरस्वती विहार कॉलोनी के रहने वाले सुमित सिंह चौहान से हुई थी। इस दौरान सुमित ने शुभनीत की नौकरी लगवाने की बात कही थी। साथ ही उसने अपने साथ प्रदेश के एक डिप्टी सीएम की फोटो भी दिखाई थी। आरोप है कि इस दौरान सुमित ने शुभनीत को खाद्य विभाग में नौकरी लगवाने के बदले 18 लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद शुभनीत ने यह बात अपने पिता मानसिंह को बताई। बेटे की नौकरी के खातिर मानसिंह ने इसी साल बैंक से सात लाख रुपये का लोन निकाला और सुमित को दे दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी जमीन बेचकर पांच लाख रुपये और दिए। इसी तरह उन्होंने बकाया रुपये भी दे दिए थे। आरोप है कि सुमित ने शुभनीत की खाद्य विभाग में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही और 23 फरवरी 2021 को आईडी कार्ड भी दे दिया। साथ ही जॉइनिंग लेटर भी दिया था। इसके बाद शुभनीत ड्टूटी ज्वाइनिंग करने खाद्य विभाग के गोदाम पर पहुंचे तो अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर फर्जी बताया। जॉइनिंग लेटर पर विभाग की मोहर भी फर्जी लगाई हुई थी। हकीकत का पता चलने पर शुभनीत और उनके पिता मानसिंह ने यह बात सुमित को बताई। आरोप है कि पुलिस में शिकायत की तो सुमित ने माफी मांगते हुए रुपये वापस करने की बात कही। उधर, नौकरी न लगने के कारण शुभनीत सदमे में चले गए और बीमार रहने लगे। पीड़ित मानसिंह और उनके बेटे शुभनीत ने कई बार सुमित से अपने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। रुपयों के अभाव में शुभनीत का बेहतर ढंग से इलाज नहीं हो सका और 18 सितंबर 2024 को मौत हो गई। इस बीच शुभनीत ने 3.70 लाख रुपये मानसिंह के खाते में डलवाए। अब आरोपी सुमित चौहान रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित मानसिंह ने मामले की शिकायत पुलिस की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में एसीजेएम द्वितीय के आदेश पर सुमित सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed