फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कार्तिक पूर्णिमा मेले में बिजली की दिक्कत झेलेंगे 39 गांव

कार्तिक पूर्णिमा मेले में बिजली की दिक्कत झेलेंगे 39 गांव

Tue, 18 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेले में बिजली की दिक्कत झेलेंगे 39 गांव
गजरौला। गंगा स्नान के दौरान तिगरी पर लगने वाले मेले के चलते क्षेत्र के 39 गांवों को अंधेरे का सामना करना पड़ेगा। विधायक ने तिगरी तक भूमिगत लाइन बिछवाकर इस समस्या से निजात दिलाने का दावा किया था, लेकिन विभाग इस दिशा में कोई काम नहीं कर पाया। ऐसे में इस बार भी मेले के दौरान क्षेत्र को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गंगा स्नान पर तिगरी में लगने वाला मेला उत्तर प्रदेश का बड़ा मेला है। अब तक इसे जिला पंचायत प्रशासन कराता था। लंबे समय से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इसे सरकारी घोषित कराने के प्रयास कर रहे थे। पिछले वर्ष प्रदेश में सरकार बदलने के बाद स्थानीय विधायक ने इसमें कोशिश की तो पिछले वर्ष से योगी सरकार ने इसे सरकारी घोषित कर दिया, जिसके बाद से जिला प्रशासन आयोजक बन गया। पिछले वर्ष ही यह समस्या उठाई गई कि मेले के दौरान क्षेत्र के गांवों की बिजली काट दी जाती है। इस कारण फाजलपुर फीडर से जुड़े करीब 39 गांव अंधेरे में रहते हैं। विधायक ने वादा किया था कि अगले वर्ष तक भूमिगत लाइन बिछा दी जाएगी। इससे आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो और मेला भी संपन्न हो जाए, लेकिन वादे को निभाना जिस विभाग का काम था उसके प्रयास कमजोर रह गए। बिजली विभाग अब तक भूमिगत लाइन बिछाने की दिशा में एक कदम भी नहीं बढ़ पाया है। इस ओर अभी योजना बन रही है। ऐसे में इस साल तो किसी सूरत में यह काम नहीं होना, लेकिन बिजली विभाग और स्थानीय विधायक मेले के दौरान समस्या न उत्पन्न होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

----------------------------
भूमिगत लाइन तो नहीं बिछाई गई है। मेले में भीड़ बढ़ने और मुख्य आयोजन के दिनों में सप्लाई पूर्व की भांति ही रोक दी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा कदम उठाया जाएगा। बिजली विभाग मेले को लेकर कोई व्यवस्था प्रकाश की नहीं करता। जनरेटर के जरिये ही मेले में प्रकाश की व्यवस्था करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश चौधरी, एक्सईएन।
------------------------------
भूमिगत लाइन बिछाने का वादा किया था। उस दिशा में काम भी चल रहा है। किसी वजह से इस वर्ष उसमे काम शुरू नहीं हो सका, लेकिन क्षेत्र के लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मेले के दौरान क्षेत्र में आपूर्ति रखी जाएगी। फीडर की आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी।
- राजीव तरारा, विधायक मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed