फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भाकियू ने गन्ना भुगतान व बिजली को लेकर धरना दिया

भाकियू ने गन्ना भुगतान व बिजली को लेकर धरना दिया

Sun, 16 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने गन्ना भुगतान व बिजली को लेकर धरना दिया
मंडी धनौरा। बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों को मुआवजा और संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान व बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की तहसील इकाई की ओर से तहसील में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने में आए उपखंड अधिकारी ने किसानों की बिजली समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मिलीभगत से चीनी मिल मालिक किसानों का शोषण कर रहे हैं। अगला पेराई सत्र शुरू होने वाला है जबकि पिछले सत्र का वेव इंडस्ट्रीज पर 87.55 करोड़ रुपया बकाया है। पंचायत में खादर क्षेत्र में आई बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। खादर क्षेत्रों के गांवों में बिजली के जर्जर तारों व खंभों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती की मांग भी की गई। किसानों के बीच आए उपखंड अधिकारी आरपी सिंह ने एक हफ्ते के भीतर सभी समस्याओं का आश्वासन दिया। पंचायत में नरपत सिंह, सतनाम सिंह, सुमित कुमार, कुलदीप दिवाकर, रामपाल सिंह, नरेश कुमार, गुरजीत सिंह, ईश्वरचंद, खचेड़ू सिंह, हरज्ञान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed