{"_id":"5b7db9d842c79246435d6cd4","slug":"141534966232-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ईद उल अजहा गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अकदीतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क के अमनो अमान की दुआ मांगी। वहीं एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
गुरुवार की सुबह गजरौला की चौपला और चौहानपुरी मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज साढ़े सात बजे अदा की गई। अकीदत के साथ लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद इमाम साहब ने देश के अमनो अमान के लिए दुआ कराई। कौम के सभी लोगों से कुर्बानी को सही तरीके से करने की बात कही। ईद की नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। एक दूसरे के गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी।
बच्चों ने मस्जिदों के पास लगी दुकानों से खिलौने आदि खरीदे और चाट पकौड़ी खाई। शाम होने तक एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।