फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भगवान व अभिमान साथ नहीं रहते हैं

भगवान व अभिमान साथ नहीं रहते हैं

Fri, 03 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
भगवान व अभिमान साथ नहीं रहते हैं
मंडी धनौरा। नगर के राम जानकी मंदिर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रामकथा में कथावाचक कुलदीप कुमार आर्य ने कहा है कि जहां अभिमान होता है वहां भगवान का वास नहीं होता है। भगवान को अभिमान पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रभु को पाने के लिए मनुष्य को अहम छोड़ना होगा। भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि राजा दशरथ के महल में चार राजकुमार किलकारियां मार रहे हैं। सभी देवी-देवता भी भगवान के बाल स्वरूप का दर्शन करने के लिए आए हुए हैं। राजा दशरथ मोह माया में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने इस पृथ्वी को राक्षस और राक्षसी प्रवृतियों से मुक्त कराने के लिए ही अवतार लिया है। कथा वाचक ने कहा कि रावण का अभिमान और घमंड ही उसके पतन का कारण बन गया। प्रकांड पंडित होने के बावजूद वह घमंड की वजह से गलत काम कर बैठा। उन्होंने स्त्री का सम्मान करने की नसीहत देते हुए कहा कि इससे प्रकृति प्रसन्न होती है। इस अवसर पर सुरेश चंद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, कुसुमलता गोयल, अक्षय कुमार, प्रभाष कुमार, छत्रपाल सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed